मनोरंजन

कम्प्यूटर – डॉ. सत्यवान सौरभ

कम्प्यूटर एक अनोखी चीज़,

छोटे-बड़े सभी का अजीज़।

 

घर, बिजनिस, स्कूल और दफ्तर,

काम चले न बिना कंप्यूटर।

 

काम सभी ये झटपट करता,

बजे रेडियो, टीवी चलता।

 

इसमें फोटो, पेंटिंग, खेल,

कैलकुलेटर, वीडियो, मेल।

 

गाता गाने, है हर भाषा,

पूरी करता सबकी आशा।

 

गिनती में ये सबसे तेज,

तुरंत चिट्ठियाँ देता भेज।

 

इसमें दुनिया भर का ज्ञान,

इतिहास, गणित और विज्ञान।

 

नए दौर का टीचर ट्यूटर,

मन को भाता है कम्प्यूटर।

-डॉ. सत्यवान सौरभ

Related posts

क्या बीजेपी को मिलेगी हरियाणा की सत्ता फिर से? -डॉ सत्यवान सौरभ

newsadmin

उम्र भर का फासला – मधु शुक्ला

newsadmin

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

newsadmin

Leave a Comment