मनोरंजन

कर लो आचमन – अनुराधा पाण्डेय

नैन का तटबंध टूटा

आज कवि मन बह रहा है…..।

 

एक युग से चिर विरह का

भार ढोते आ रही हूँ।

प्रिय! पुहुप तरु को लगाकर

खार ढोते आ रही हूँ।

क्या बताऊँ चित्त मेरा ,

दंश क्या-क्या सह रहा है।

आज कवि मन बह रहा है।

 

आर्त स्वर उर से निकल कर,

चाहते विश्राम पाना।

कंठ बरबस चाहता है ,

वेदना के गीत गाना ।

मौन का गुरु दुर्ग दुर्गम,

आज देखो! ढ़ह रहा है…..।

आज कवि मन बह रहा है

– अनुराधा पाण्डेय, द्वारिका, दिल्ली

Related posts

प्यार का गणित – अनुराधा पाण्डेय

newsadmin

मेरी कलम से – सुनील गुप्ता

newsadmin

विदा हो चली – प्रतिभा जैन

newsadmin

Leave a Comment