उत्तराखण्ड

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ओएनजीसी डिजिटल कॉर्पोरेट विज़ुअलाइज़ेशन सेंटर का किया उद्घाटन

देहरादून :माननीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने आज नई दिल्ली में ओएनजीसी के अत्याधुनिक डिजिटल कॉर्पोरेट विज़ुअलाइज़ेशन सेंटर “ओएनजीसी दर्पण”  का उद्घाटन किया। भारत में यह अपनी तरह का पहला डिजिटल हब, वास्तविक समय (रीयल टाइम) के आधार पर ओएनजीसी के तेल एवं गैस कुओं और ड्रिलिंग इकाइयों (अपतटीय सहित) की निगरानी कर सकेगा। अत्याधुनिक निगरानी से मानवीय हस्तक्षेप और डाउनटाइम को कम करने, संचालन को अनुकूलित करने और पूर्वानुमानित रखरखाव (प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस) में मदद मिलेगी।
उद्घाटन के मौके पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव पंकज जैन, उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव राजेश कुमार सिंह और ओएनजीसी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी, अरुण कुमार सिंह उपस्थित थे। माननीय मंत्री ने “;एनर्जी स्टार्टअप्स: ड्राइविंग द एनर्जी फ्यूचर” विषय पर आयोजित बैठक में भी भाग लिया, जहां उन्होंने बंगाल की खाड़ी के कृष्णा गोदावरी बेसिन में इस महारत्न कंपनी की प्रमुख गहरे पानी की परियोजना केजी-98/2 से तेल का उत्पादन शुरू होने के संबंध में ओएनजीसी कर्मचारियों की सराहना की। माननीय मंत्री ने कहा, “बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित जटिल और कठिन गहरे पानी वाले केजी- डीडब्ल्यूएन-98/2 ब्लॉक से तेल का उत्पादन हो चुका है। अधिकतम उत्पादन का स्तर 45,000 बैरल प्रति दिन और 10 एमएमएससीएमडी गैस प्रति दिन है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड लोक विरासत कार्यक्रम-2022 में किया प्रतिभाग

newsadmin

मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार का रुद्रप्रयाग जनपद दौरा

newsadmin

उत्तराखण्ड को 300 किसान उत्पादक समूह के लक्ष्य में 207 एफपीओ का गठन हो चुका है

newsadmin

Leave a Comment