मनोरंजन

छंद – जसवीर सिंह हलधर

आदि कवि ने बखानी , राम नाम की कहानी ,

सभ्यता के मापदंड छापते हैं राम जी ।

 

लोक लाज के विचार , सामाजिक व्यवहार ,

नीति या कुरीतियों को नापते हैं राम जी ।।

 

सत्यगामी हो समाज,आरती हो या नमाज़ ,

भक्ति ,योग साधना को भाँपते हैं राम जी ।

 

कभी शांति की मिसाल , कभी क्रांति की मशाल ,

युग चेतना की आग तापते हैं राम जी ।।

– जसवीर सिंह हलधर , देहरादून

Related posts

सुबह – प्रतिभा जैन

newsadmin

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का राष्ट्रीय सम्मेलन 14 सितंबर को दिल्ली में आयोजित

newsadmin

क्या लिखूं ? – प्रीति पारीक

newsadmin

Leave a Comment