मनोरंजन

जनवरी – सुनील गुप्ता

(1) ” ज “, जन मन के राम

जय सियाराम

सबको करते राम-राम  !

मन में बसे, तन में हर्षाए…..,

प्रभु रघुराई जय श्रीराम !!

(2) ” न “, नमन वंदन

है अभिनन्दन

अवधबिहारी श्रीरघुनंदन  !

करते रमण हो तन मन में हमारे…,

आप ही हो हमारे प्रिय मधुसूदन  !!

(3) ” व “, वरप्रद जितेंद्रीय

शबरीप्रिय अहल्यापावन

सदा हनुमदाश्रय  !

हो आप ही परम आनंददाता….,

बनें आप ही आसरे हमारे रामाश्रय  !!

(4) ” री “, रीता तन मन

बिनु आपके

अब जाकर हुए श्रीदर्शन  !

साकेतनगरी बरस रहीं हैं कृपाएं……,

आ मिलें यहाँ सुख आनंद प्रेमसघन  !!

(5) ” जनवरी “, जनवरी आयी

बरसें खुशियाँ

राममयी अयोध्या सजधज आयी  !

करते इंतजार कई लिए जन्म…..,

अब जाकर ये शुभ घड़ी है आयी !!

(6) ” जनवरी “, जनवरी बाईस

सरसाए तारीख़

गवाह बन रही पूरी देश दुनिया !

हो रहे श्रीरामलला  के शुभ दर्शन..,

खिले शुभानन नाची मनबगिया!!

(7) ” जनवरी “, जनवरी माह

आगाज चौबीस

हैं तिथि तारीख सभी शुभ दिव्य  !

अयोध्या नगरी श्रीराम आगमन….,

देख नज़ारा लगे उतरा हो स्वर्गभव्य !!

सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

मानव सेवा को समर्पित संस्था मानव कल्याण मंच द्वारा आज पर्व दर्शिका का हुआ विमोचन

newsadmin

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

newsadmin

श्रीराम – विनोद निराश

newsadmin

Leave a Comment