मनोरंजन

जीवन एक संघर्ष है – राजेश कुमार झा

जीवन एक संघर्ष है संघर्ष ही जीवन है।

जीवन का हर एक पल  उलझनों का घर है ।।

कभी ये कभी वो इसकी हर डगर में कंकड़ है ।

कितनी मुश्किल है इसकी राहे इसी का तो नाम जीवन है।।

कभी खुशी कभी गम से होता भरा जीवन है।।

 

आदमी परेशान है दुखी है बस ढूढता हर पल खुशी है ।

अरे नादानो दुखों को अपनालो दुख हमेशा और खुशी पलभर है।।

जीवन एक संघर्ष है संघर्ष ही जीवन है ।

संघर्ष से नाता तो हर इंसान का रहा है।।

संघर्ष तो श्री राम हो या श्री कृष्ण इन्होंने भी सहा है।।

हर आदमी के जीवन में संघर्ष तो हर युग में रहा है।

बिना संघर्ष किए तो कोई इंसान भी महापुरुष ही नही बना है।।

हर संघर्ष की एक अलग अलग सबकी जुबानी हैं।

तभी तो हर महापुरुष की अलग अलग कहानी  है।।

जो जीवन और संघर्ष से लड़कर जीत गया  वक्त की  उस पर निशानी है।

जीवन एक संघर्ष है संघर्ष ही जीवन है ।।

– राजेश कुमार झा, बीना , मध्य प्रदेश

Related posts

हुलसित बाड़ी आज भारती – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

newsadmin

कवितायें – सवर्णजीत सवी

newsadmin

Leave a Comment