मनोरंजन

प्यास बड़ी चीज है – सुनील गुप्ता

है प्यास बड़ी एक जरुरी चीज,

और इसके आगे सब है बेकार  !

मिल भी जाए गर पूरी दुनिया…..,

तब भी रहेगा मन दुःखी अपार !!1!!

 

एक प्यासे से पूछके तो देखो,

क्या दे सकता वह प्यास का मूल्य  !

होगा सब कुछ देने को वह तैयार…….,

और तत्काल लेगा प्यास को बुझाए !!2!!

 

है जल बड़ी ही अनमोल वस्तु,

कभी नहीं करें इसका दुरूपयोग  !

जानें बूंद-बूंद जल का महत्व…..,

और चलें बचाते इसे हम लोग !!3!!

 

जल है तो कल अपना है सुरक्षित

और है चहुँ ओर जीवन में आनंद यहां !

चलें आज सभी इसे करते संरक्षित…..,

और बनाए चलें जीवन में खुशियाँ सदा !!4!!

 

एक प्यासे की प्यास तो बुझ है सकती

पर, तृष्णा की प्यास कभी बुझे नहीं  !

इसलिए बने रहें हम सदा संतोषी…..,

और करते रहें स्वधर्म कर्म का पालन सभी!!5!!

सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

कैप्टन विजयंत थापर, वीर चक्र (मरणोपरांत) (29 जून 1999) – हरी राम यादव

newsadmin

वीर शिवा जी – राजेश तिवारी

newsadmin

गणपति प्रभाती- कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

newsadmin

Leave a Comment