उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री द्वारा आवास परिसर में किया गया ट्यूलिप की 17 प्रजातियों का रोपण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तनीक गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 17 प्रजातियों के 4000 बल्ब के रोपण कार्यक्रम की शुरूआत की। पिछले वर्ष सीएम आवास परिसर में ट्यूलिप की 4 प्रजातियों के 400 बल्ब रोपित किए गए थे।

मुख्यमंत्री आवास में इस वर्ष ब्लैक- पर्पल बाईकलर प्रजाति के ट्यूलिप आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। मुख्यमंत्री ने ट्यूलिप बागवानी के बारे में उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित से जानकारी ली गई व आगामी वर्षों में इसके व्यवसायिक उत्पादन की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर परिसर में विभिन्न औद्यानिक कार्यों का भी निरीक्षण कर सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, मौनपालन के कार्यों के साथ-साथ विभिन्न प्रजाति के पुष्पों का अवलोकन कर ऐसे प्रयासों की सराहना की।

Related posts

आने वाला दशक उत्तराखण्ड का होगा: राज्यपाल

newsadmin

संगीत की एक शाम सखियों के नाम’ कला, सौहार्द और सशक्तिकरण का अनूठा संगम

newsadmin

उत्तरकाशी धराली आपदा: विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रवाना, 108 एंबुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर

newsadmin

Leave a Comment