उत्तराखण्ड

अपने दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर आज प्रातः काल मॉर्निंग वॉक पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। सुनियोजित रुप से विकसित किया गया यह रिवर फ्रंट गुजरात के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देश-विदेश से इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को लगभग 20 से अधिक पुरस्कार मिले हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार एवं अनुभव को सुना और उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड आने के लिए आमंत्रित भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य गुजरात प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ है। यह फ्रंट इकोलॉजी और इकॉनमी के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है।

Related posts

भाजपा प्रदेश में बड़ी चुनावी सभाओं के साथ 7 हजार स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित करने जा रही है

newsadmin

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने हरिद्वार में कार्यकर्ताओ के साथ सुनी मन की बात

newsadmin

जिलाधिकारी ने पुनर्वास एवं पुनःस्थापन पॉलिसी के अन्तर्गत स्वीकृत धनराशि के संबंध में बैठक की

newsadmin

Leave a Comment