मनोरंजन

हे माँ जगदम्बे – कलिका प्रसाद

देवताओं द्वारा  तुम पूजी जाती,

भक्तों की  तुम आराध्य देवी हो,

तुम  से   मेरी   यही  प्रार्थना,

सब पर दया  करो माँ जगदम्बे।

 

ये जीवन माँ  तुम्हीं ने  दिया है,

तुम्हीं   इसकी   रक्षा   करना,

मातेश्वरी  तेरा  गुणगान   करूं,

ऐसी   सुमति   हमको  दे दो  ।

 

माँ  बावन  तेरे    सिद्धपीठ  है

तेरी    महिमा     अपरम्पार ,

होठों  पर  तेरा ही  नाम रहे,

माँ मन में  तेरा ही ध्यान रहे।

-कालिका प्रसाद सेमवाल

मानस सदन अपर बाजार

रूद्रप्रयाग    उत्तराखंड

Related posts

जनतंत्र की जान: सजग नागरिक और सतत भागीदारी – डॉ. सत्यवान सौरभ

newsadmin

मेरी कलम से – डा० क्षमा कौशिक

newsadmin

हिंदी ग़ज़ल – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

Leave a Comment