उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न हुई

जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति के अधिकारियों से चर्चा करते हुए वर्तमान में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेने के साथ ही जनपद अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर नदियों में दूषित जल, अपशिष्ट कचरा तथा अन्य प्रकार की गंदगी प्रवाहित करने पर रोक लगाने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिये।
बैठक में जिलाधिकारी ने आईटीबीपी से आये अधिकारियों से भी एसटीपी टैंक निर्माण के संबंध में जानकारी लेते हुए सेना की तर्ज पर एसटीपी टैंक का निर्माण करने को कहा। जिलाधिकारी ने आईटीबीपी से आये अधिकारियों को सेना द्वारा निर्मित एसटीपी टैंक का निरीक्षण कर तदानुसार कार्य करने को कहा।
बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को जनपद के नदी घाटों पर नियमित साफ- सफाई व्यवस्था बनाये रखने, प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतया रोक लगाने, जनपद के थल क्षेत्र एवं रामगंगा नदी व अन्य नदी क्षेत्रों में नियमित सफाई अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, डीडीओ रमा गोस्वामी, आईटीबीपी के अधिकारियों सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

newsadmin

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंड़वाल की सरस्वती बगवाड़ी से भेँट

newsadmin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव से पहले किए गए वायदे को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की

admin

Leave a Comment