मनोरंजन

अपने पूर्वज – सम्पदा ठाकुर

पृतपक्ष की महिमा का बखान,

युगों – युगों से है करता जहान

नतमस्तक होकर करो  हमेशा,

अपने   पूर्वज  का  सम्मान

आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में,

आता  है  यह 15  दिन महान

आते   है   धरती  पर   पूर्वज,

देखने  को अपनी    संतान

पूर्वज की महिमा बहुत महान,

करो   तर्पण  और  पिंडदान

ना करता तर्पण और पिंडदान,

समझो  वो  मानव  है  नादान

पितरों की महिमा लो पहचान

बढता  है  ये  वंश  हमारा जब

देते खुश होकर  पूर्वज वरदान

और  ऐसा  तब  होता  है  जब

हम  सच्चे  मन से  पितरों  का

करते है  श्राद्ध  कर्म ससम्मान

करवाते  है गरीबों  को भोजन

और पितरों की पसन्दीदा वस्तु

देते   है  हम  ग़रीबों  को  दान।

– सम्पदा ठाकुर, मुंगेर, बिहार

Related posts

नया साल – अनूप सैनी

newsadmin

आंसू मेरे पराये हो गए – रश्मि मृदुलिका

newsadmin

मेरी कलम से – अनुराधा पाण्डेय

newsadmin

Leave a Comment