उत्तराखण्ड

अपर मुख्य सचिव द्वारा जनहित के 10-10 प्रस्तावो /कार्यों की समीक्षा की गयी

विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकगणों से प्राप्त व्यापक महत्व / जनहित के 10-10 प्रस्तावो /कार्यों की समीक्षा श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड शासन द्वारा सचिवालय में की गयी। बैठक में सचिव, मुख्यमंत्री डा0 सुरेन्द्र नारायण पाण्डे द्वारा अवगत कराया गया कि विधायकगणों से प्राप्त कार्यों में लगभग 120 कार्यों के सम्बन्ध में घोषणाएं की जा चुकी हैं। शेष कार्यों को मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित किए जाने हेतु शासन स्तर पर परीक्षण किया जा रहा है।
अपर मुख्य सचिव ने विधायकगणों से प्राप्त प्रस्तावों पर समयबद्ध रूप से प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए ।
बैठक में विशेष कार्याधिकारी आर0सी0शर्मा, उप सविच हीरा सिंह बसेड़ा, अनुसचिव चिरंजी लाल आदि उपस्थित थे।

Related posts

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने ग्रीन बिल्डिंग, सोलर पावर तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग के नियमों के सख्ती से पालन के निर्देश दिए

newsadmin

मुख्यमंत्री ने किया हरिद्वार स्थित यात्रा कार्यालय का निरीक्षण

newsadmin

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूक कार्यक्रम को मतदाताओं तक पहुंचाने के अपील की

newsadmin

Leave a Comment