उत्तराखण्ड राजनीतिक

धामी हार्ड हिटर, हरदा अब कांग्रेस के नाइटवाच मैंन: चौहान

देहरादून। भाजपा ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी किसी भी पिच पर स्कोर करने मे माहिर है और उन्हे कोई विधा बांध कर नही रख सकती है।
पूर्व सीएम हरीश रावत के कटाक्ष पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि धामी ने राज्य हित मे लंदन की पिच पर भी बेहतरीन कर दिखाया और वह सिंगापुर मे भी अपने कौशल से बेहतर करेंगे। उन्होंने कहा कि टीम धामी के बल्ले हवा मे नही बल्कि स्कोर पर ध्यान दे रहे है, जबकि कांग्रेस गुगली के फेर मे फंसे है।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरदा न बॉलिंग और न बैटिंग अथवा फील्डिंग ही ठीक से नही कर पा रहे है। वह टीम मे तो है, लेकिन नाइट वाच मैंन की भूमिका मे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे निवेश आ रहा है और वह विदेश की किसी भी धरती से आ रहा है यह अहम है। कांग्रेस इससे अचंभित है कि आखिर धामी सरकार निवेश के निर्धारित लक्ष्य की ओर कैसे बढ़ रही है।
चौहान ने कहा कि निवेश राज्य की अर्थिकी को मजबूत करेगी और निश्चित रूप से उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा मे अग्रसर है। कांग्रेस इसे पचा नही पा रही है। उन्होंने कहा कि धामी विपक्ष की हर बाल को हिट करने की क्षमता रखते है और वह हार्ड हिटर हैं। कांग्रेस को रणनीति बदलने की जरूरत है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने 15 अक्टूबर तक सैन्य धाम का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश

newsadmin

एक्सपीरियन टैक्‍नोलॉजीज़ वैश्विक विस्तार के लिए 50 करोड़ रुपये का निवेश और 1,500 आईटी पेशेवरों की नियुक्ति करेगी

newsadmin

लोकतंत्र की मजबूती का काम करेगा वोटर चेतना महाअभियान

newsadmin

Leave a Comment