मनोरंजन

गजल. – रीता गुलाटी

रोज तुमको हम मिलेगें, प्यार मीठा है बड़ा,

संग तेरे हम रहेगें बस सफर कर देखिये।

 

मुफलिसी में रात कटती,नींद भी आती नही,

अब कटे कैसे ये जीवन, हमसफर कर देखिये।

 

जिंदगी मे प्यार हमने भी बड़ा तुमसे किया,

यार अपने प्यार को तुम अब अमर कर देखिए।

 

गर है सच्चा प्यार हमसे कुछ बुरा होगा नही,

है खुदा गर साथ मेरे अब असर कर देखिये।

 

रख भरोसा तू खुदा पर क्यो जमाने से डरे,

हौसलों से आँधियो के पर कतर कर देखिये।

– रीता गुलाटी ऋतंभरा, चंडीगढ़

Related posts

“विद्यार्थी” की क ख ग का प्रथम कवि सम्मेलन संपन्न

newsadmin

गीतिका – मधु शुक्ला

newsadmin

तुम बिन – सत्या पाण्डेय

newsadmin

Leave a Comment