मनोरंजन

गुरुओं को समर्पित छंद – जसवीर सिंह हलधर

अंधकार नाश किया ,ज्ञान का प्रकाश किया,

उन सभी शिक्षकों को शिष्य का प्रणाम है ।

 

शब्द उपहार दिया , अर्थ व्यवहार दिया ,

गुरु पग पादुका ही  मेरा पूण्य धाम है ।

 

शंका समाधान किया , सत्य पथ भान दिया ,

छाया उन गुरुओं की रही आठों याम है ।

 

शब्द कोष दान दिया , प्रश्नों का निदान दिया ,

गुरुओं की कृपा से ही आज मेरा नाम है ।

– जसवीर सिंह हलधर, देहरादून

-सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

सशक्त हस्ताक्षर की स्वर्णिम 50 वीं काव्य गोष्ठी में गूॅंजी साहित्य की स्वर धारा

newsadmin

आपरेशन विजय – हरी राम यादव

newsadmin

जहां घायल और बीमार गौ धन की होती है सेवा – रामजी लाल सोनी

newsadmin

Leave a Comment