उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में निरंतर सफाई व्यवस्था की जा रही है

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेंद्र सिंह ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तथा जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए श्री केदारनाथ धाम व पैदल यात्रा मार्ग में निरंतर सफाई व्यवस्था की जा रही है ताकि श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने अवगत कराया कि श्री केदारनाथ धाम व पैदल यात्रा मार्ग में फैले कूड़े व प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर उचित निस्तारण किए जाने हेतु सोनप्रयाग काम्पेक्टर मशीन में भेजा जा रहा है। इसके लिए सुलभ इंटरनेशनल ने 100 स्वस्थ घोड़े-खच्चर लगाए गए हैं जिनके द्वारा श्री केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग में एकत्रित किए गए प्लास्टिक कचरे को सोनप्रयाग काम्पेक्टर मशीन में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम मे नगर पंचायत केदारनाथ सुलभ इंटरनेशनल द्वारा निरन्तर सफाई व्यवस्था की जा रही है। सफाई व्यवस्था में तीर्थ पुरोहितों एवं स्थानीय व्यापारियों का भी सहयोग मिल रहा है।
सुलभ इंटरनेशनल के इंचार्ज धनंजय पाठक ने अवगत कराया है कि श्री केदारनाथ धाम व पैदल यात्रा मार्ग में निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग से लगभग 300 क्विंटल प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित किया गया है जिसको उचित निस्तारण हेतु सोनप्रयाग काम्पेक्टर मशीन हेतु भेजा जा रहा है।

Related posts

रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन द्वारा क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा में लगाए दो दर्जन से अधिक औषधीय पौधे

newsadmin

उत्तराखंड गठन की रजत जयंती पर राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

newsadmin

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य गंगा समिति की 18वीं बैठक संपन्न हुई

newsadmin

Leave a Comment