मनोरंजन

मेरी जान, मेरा तिरंगा – सुनील गुप्ता

है मेरी जान, मेरा तिरंगा

जीना मरना इसके लिए  !

गूंजे सदा जीत का तराना….,

है यही चाहत देश के लिए !!1!!

 

लहराए चलें प्यारा तिरंगा

उत्तुँग हिम शिखरों पे सदा  !

और गाए चलें विजयी गीत…..,

बढ़ाते कदम मंज़िल पे सदा !!2!!

 

है आन बान शान तिरंगा

बना माँ भारती का ये प्रिय   !

विश्व विजयी तिरंगा प्यारा….,

हरेक भारतीयों के बसे हिय !!3!!

 

हर हाथों में लिए तिरंगा

आओ इसे हर घर फहराएं   !

बजाते बिगुल शहनाई नगाड़ा….,

चलें जयकारों से धरा गूंजाएं !!4!!

 

है पावन प्यारा ये तिरंगा

चले भरता देशभक्ति जुनून  !

इसकी रक्षा खातिर सभी….,

सिपाही देते हैं अपना खून !!5!!

 

देख गदगद होएं ये तिरंगा

और जोश उमंग मन में भरे   !

चलें गाते वंदे मातरम…..,

और लगें चहुँ ओर जयकारे !!6!!

 

सदैव ऊँचा रहेगा ये तिरंगा

और यशगान गाएंगे मिल सभी  !

गूंजेगा देशभक्ति का तराना…..,

पर्व जीत का मनाएंगे सभी !!7!!

 

है मेरी जान, मेरा तिरंगा

हूं नतमस्तक इसके आगे  !

रखूंगा सदा इसे मैं ऊँचा…..,

चाहें आएं तूफान यहां कैसे !!8!!

 

मेरी माटी, मेरा ये देश

है मेरा गौरव स्वाभिमान  !

इसकी रक्षा खातिर सदा…..,

चलूं करता अपना बलिदान !!9!!

सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

 

Related posts

हिंदी दिवस पर वरिष्ठ कवि सुधीर श्रीवास्तव “हिंदी रत्न”, “हिंदी सेवी”, “हिंदी गौरव”, हिंदी कथा साहित्य ” सम्मान से हुए सम्मानित

newsadmin

क्या होता है पिता – गुरुदीन वर्मा

newsadmin

श्रम का महत्व – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

newsadmin

Leave a Comment