उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध आदिवासी नेता बिरसा मुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी आदिवासी भाई-बहनों के अधिकारों को संरक्षित करने एवं उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य के लिये समर्पित ‘विश्व आदिवासी दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति हमारे समाज की महत्वपूर्ण विरासत है। आदिवासियों की प्रकृति के साथ समन्वय स्थापित कर जीवन जीने की कला अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासी समाज के उत्थान हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध आदिवासी नेता बिरसा मुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाले राजस्थान को बताया वीरों की भूमि

newsadmin

भाजपा ने श्रीरामोत्सव को राज्यभर में हर्षोल्लास के साथ, श्रीराम बग्वाल के रूप में मनाया

newsadmin

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में नियोक्ताओं को मिली 24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि

newsadmin

Leave a Comment