उत्तराखण्ड

जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र टिहरी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई

जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में मानसिक दिव्यांगों की वर्तमान स्थिति जानने के लिए
समाज कल्याण विभाग एवं चिकित्सा विभाग को संयुक्त टीम गठित कर विस्तृत सर्वे करने के निर्देश दिये गये। सीएमओ को डीडीआरसी के मरम्मत/पुर्ननिर्माण से संबंधित इस्टीमेट बनाकर उपलब्ध कराने, समाज कल्याण अधिकारी को समस्त विभागों को नये निर्माण कार्यों में दिव्यांगों हेतु समस्त सुविधाएं मुहैया कराने एवं कार्यालयों में व्हील चियर आवश्यकता संबंधी पत्र प्रेषित करने तथा आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से दिव्यांगों का सर्वे कराने के निर्देश दिये गये। एलडीएम को दिव्यांगों द्वारा व्यवसाय हेतु आवेदन किये गये ऋण प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को दिव्यांगों के मध्य स्वीप कार्यक्रम आयोजित करने तथा निर्वाचन हेतु दिव्यांग आईकॉन चिन्ह्ति करने के निर्देश दिये गये।

जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान ने बताया कि जनपद में 8512 दिव्यांगों में से 8076 के यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड बन चुके हैं तथा शेष पर कार्यवाही गतिमान है। 583 मानसिक दिव्यांगों को कैम्प के माध्यम से प्रमाण पत्र निर्गत किये गये। उनके द्वारा समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं/पेंशन योजनाओं, छात्रवृत्ति योजनाओं, अनु.जाति उपयोजना निर्माण कार्य की वित्तीय प्रगति से अवगत कराया गया।

बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, सीएमओ मनु जैन, सीएमएस अमित राय, ईई लोनिवि डी.एम.गुप्ता, एलडीएम मनीष कुमार, एडीईओ एस.एल. शाह, एडीपीआरओ शिवराज चौहान, एसएओ बाल विकास राजेन्द्र सिंह नकोटी, ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति (राड्स) रानीपोखरी से सुशील बहुगुणा, जे.पी. बडोनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

जी-20 में जेंडर एंड करप्शन विषय पर विचार विमर्श किया गया

newsadmin

एयरपोर्ट की 10 किमी की परिधि तक सभी गार्बेज प्वांईट रिमूव करने के निर्देश

newsadmin

नीट काउंसलिंग में फर्जी प्रमाण पत्र धारकों के खिलाफ रीजनल पार्टी मुखर

newsadmin

Leave a Comment