मनोरंजन

अपना शहर – झरना माथुर

अपना ही शहर अब अजनबी सा,

मुझको क्यों ये लगने लगा है।

सुकून था दिल को कभी जो मेरे,

न जाने कहीं खोने लगा है।

 

अब न वो बारिशें है

न वो मिट्टी की सोंधी सोंधी खुशबू,

धीरे-धीरे इस जमीं का,

वो सोंधापन कहीं खोने लगा है।

 

वो तितली, भंबरो का गुनगुन,

चिड़ियों  का चहकना  अब कहां है?

न जाने क्यों मेरे शहर का,

चुलबुलापन कही खोने लगा है।

 

सूरज की  पहली किरण और,

बर्फ की चोटियां खिड़की से न दिखती,

अब लोगों के  मकान ऊंचे और,

दिलों का प्यार खोने लगा है।

झरना माथुर, देहरादून, उत्तराखंड

Related posts

बेटी तो सबको प्यारी है – मणि बेन द्विवेदी

newsadmin

महिला काव्य मंच देहरादून (मन से मंच तक) की मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न

newsadmin

जमाना गुजर गया – सुनील गुप्ता

newsadmin

Leave a Comment