मनोरंजन

अपना शहर – झरना माथुर

अपना ही शहर अब अजनबी सा,

मुझको क्यों ये लगने लगा है।

सुकून था दिल को कभी जो मेरे,

न जाने कहीं खोने लगा है।

 

अब न वो बारिशें है

न वो मिट्टी की सोंधी सोंधी खुशबू,

धीरे-धीरे इस जमीं का,

वो सोंधापन कहीं खोने लगा है।

 

वो तितली, भंबरो का गुनगुन,

चिड़ियों  का चहकना  अब कहां है?

न जाने क्यों मेरे शहर का,

चुलबुलापन कही खोने लगा है।

 

सूरज की  पहली किरण और,

बर्फ की चोटियां खिड़की से न दिखती,

अब लोगों के  मकान ऊंचे और,

दिलों का प्यार खोने लगा है।

झरना माथुर, देहरादून, उत्तराखंड

Related posts

कुछ घाव पुराने लगते हैं – किरण मिश्रा

newsadmin

हमने तो – डॉ जसप्रीत कौर फ़लक

newsadmin

विश्व बंधुत्व और मानव एकता के प्रतीक थे गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर (जयंती 7 मई) – इंजी. अतिवीर जैन

newsadmin

Leave a Comment