दिल्ली राष्ट्रीय

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को आर्टिस्ट डॉ. अम्मार आब्दी ने भेंट किया पोर्ट्रेट

नई दिल्ली – पूर्व केंद्रीय मंत्री  श्री मुख्तार अब्बास नकवी को को आर्टिस्ट डॉ अम्मार आब्दी ने अपने हाथों से बनाया हुआ उनका पोर्ट्रेट भेंट किया यह पोर्ट्रेट डॉ अम्मार ने उन्हें उनके आवास पर नई दिल्ली में भेंट किया।
बता दें कि अम्मार अब तक भारत की कई बड़ी हस्तियों को उनका पोट्रेट अपने हाथों से बना कर उन्हे सौंप चुके है।अम्मार अपनी कला के लिए कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुके है जिसमे एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा एक्सक्लूसिव टैलेंट अवॉर्ड और खतीब ए अकबर अवॉर्ड शामिल है, हाल ही में अम्मार को घाना की वेबिक युनिवर्सिटी द्वारा अपनी प्रतिभा के लिए आर्ट के क्षेत्र में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है। इस दौरान हज कमेटी ऑफ इंडिया के सदस्य व पूर्व वाइस चेयरमैन शाहीन काज़मी, और वरिष्ठ पत्रकार शादाब आब्दी और अनुज कुमार मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री मंत्री मुख्तार अब्बास ने भी अम्मार की कला के लिए उनकी सराहना की और भविष्य मे आगे बढने के लिए अपनी शुभकामनायें दी।

Related posts

नई दिल्ली और पलवल के बीच चलेगी आठ शटल ट्रेनें

newsadmin

संस्कृति, परंपरा की रक्षा करने वालों का दिन है जनजाति गौरव दिवस- निखिलेश महेश्वरी

newsadmin

फसलों में लगती आग किसान की मेहनत का जलता सपना – डॉ. सत्यवान सौरभ

newsadmin

Leave a Comment