उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आई.एस.बी.टी देहरादून में सड़क पर जल भराव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि जल भराव के कारणों की जाँच की जाय एवं जो भी अधिकारी इसमें दोषी पाये जाते हैं, उन पर सख्त कारवाई की जाए। ड्रेनेज की समस्या का शीघ्र समाधान करवाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद चन्द्रबनी देहरादून का स्थलीय निरीक्षण किया। चन्द्रबनी में एक कॉलोनी में जंगल से पानी आने की वजह से जल भराव की स्थिति आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर सुरक्षा दीवार का काम पूरा न होने के कारण यह समस्या आ रही है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। यदि लोगों को खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की जरूरत पडेंगी, तो इसकी समुचित व्यवस्था की जाय।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल श्री विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखण्ड को 300 किसान उत्पादक समूह के लक्ष्य में 207 एफपीओ का गठन हो चुका है

newsadmin

मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए

newsadmin

हृदयांगन एवं जीवन्ती देवभूमि साहित्यिक संस्थाओं के तत्वावधान में काव्य-संध्या

newsadmin

Leave a Comment