उत्तराखण्ड

आपदा प्रबन्धन विशेषज्ञों द्वारा आपदा नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया

उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के आपदा प्रबन्धन विशेषज्ञों द्वारा प्रतिदिन सचिवालय में विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारियों को कुशल आपदा प्रबन्धन हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को यूएसडीएमए के विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारियों को सचेत एप, रिसोर्स मैपिंग, फोरकास्टिंग सिस्टम, वाहनों के जीपीएस का एपीआई लिंकिंग, ऑड अवर स्ट्रेटजी, आपदा प्रबन्धन में नई टेक्नॉलॉजी का उपयोग आदि की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारियों के क्षमता निर्माण (कैपिसिटी बिल्डिंग ) हेतु यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिदिन संचालित किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर सचिव श्री सविन बंसल, यूएसडीएमए विशेषज्ञ डा0 पूजा राणा, सिस्टम एक्सपर्ट श्री अमित शर्मा, जीआईएस एक्सपर्ट श्री रोहित कुमार, यूएसडीएमए विशेषज्ञ डा मणि, सुश्री तन्द्रिला सरकार तथा विभिन्न विभागों के आपदा नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

दृढ़ता से करें जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना : सतपाल महाराज

newsadmin

नवरात्रों के शुभ अवसर पर धाम में शुरू हुई सीजन की पहली बर्फबारी

newsadmin

सीएम धामी ने त्यूनी, देहरादून में आयोजित मुख्य सेवक संवाद-आपके द्वार’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

newsadmin

Leave a Comment