उत्तराखण्ड

रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद की आम सभा और परिवार मिलन

neerajtimes.com देहरादून । अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद की आम सभा और परिवार मिलन समारोह में आज समाज के वरिष्ठ नागरिकों और मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा धर्म पाल रोहिला उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद की आम सभा और परिवार मिलन समारोह यहां पटेलनगर स्थित एक होटल में आयोजित किया गया।

समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ।

समारोह को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा धर्म पाल रोहिला ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्मरण करते हुए बताया कि अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद के विकास में देहरादून शाखा का आरंभ से ही बेहद अहम योगदान रहा है और वर्तमान में भी देहरादून शाखा अपने क्रियाकलापों में अव्वल स्थान पर है। उन्होंने ये बात भी जोर देकर कही कि भारत के विभिन्न नगरों में चल रही परिषद् की अनेकों शाखाओं में देहरादून शखा की वित्तीय स्थिति सबसे मजबूत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रोहिला क्षत्रिय समाज के विकास के लिए संगठन की मजबूती और पारिवारिक संस्कारों पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एक संस्कारपूर्ण व्यक्ति और मजबूत संगठन से ही किसी समाज की उन्नति संभव है। उन्होंने कहा कि जो कार्यप्रणाली हमारे जीवन में सुधार करे वही संस्कार है। संस्कार की पहली पाठशाला हमारा परिवार है और उसकी शिक्षिका माता है। इसलिए माताओं को अपने बच्चों को शुरू से ही संस्कार पूर्ण शिक्षा देने का प्रयत्न करना चाहिए।

डा धर्म पाल रोहिला ने आमसभा में आए एक प्रस्ताव पर अपना विचार प्रकट करते हुए कहा कि यदि देहरादून शाखा देहरादून में परिषद के भवन के लिए भूमि क्रय करने की दिशा में बढती हैं तो केन्द्रीय कमेटी पूरा सहयोग करेगी।

राष्ट्रीय महामंत्री कुलदीप रोहिला ने समारोह के सफल आयोजन की देहरादून शाखा को बधाई दी। उन्होंने देहरादून शाखा परिषद कार्यालय के लिए भूखंड लेने का संकल्प करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि विलंब हो सकता है लेकिन संकल्प से सिद्धि संभव है। उन्होंने समाज के लोगों से बच्चों को संस्कारपूर्ण बनाने और विभिन्न अवसरों पर वृक्षारोपण करने का अनुरोध भी किया।

इससे पहले अतिथियों के स्वागत पश्चात बच्चों ने भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की। अनुष्का रोहिला की गणपति वंदना और अर्पणा के गुजराती नृत्य ने सबका मन मोह लिया। अक्षरा रोहिला, अनन्या रोहिला, आध्या रोहिला और उदय रोहिला की प्रस्तुति भी सराही गयी।

समारोह में समाज के वरिष्ठ नागरिकों, मेधावी बच्चों और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को परिषद की ओर सम्मानित भी किया गया।

वरिष्ठ नागरिकों में राजपाल सिंह, श्रीमती लता देवी, सावित्री देवी, महेन्द्र सिंह और दिलबाग सिंह रोहिला को स्मृति चिह्न भेंटकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

मेधावी छात्र-छात्राओं में मुक्ति वर्मा, जाह्नवी सिंह, श्रेयांश रोहिला,श्रीजा रोहिला, अर्पिता रोहिला, मानसी वर्मा, रिति वर्मा को प्रशस्ति पत्र व स्मृति भेंटकर पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देने वाले अनुष्का रोहिला, अपर्णा रोहिला, अक्षरा, अनन्या रोहिला, उदय रोहिला और आराध्या रोहिला का भी पुरस्कार प्रदान कर हौसला बढाया गया।

समारोह में देहरादून शाखा के वरिष्ठ सदस्य एवं जाने माने समाजसेवी राजपाल सिंह रोहिला ने अपने पिता स्व० बाल स्वरूप रोहिला की स्मृति में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में सर्वाधिक अंक लाने वाली दो छात्राओं को प्रमाण पत्र और 1100 रूपए की नकद स्कॉलरशिप प्रदान कर सम्मानित किया। माजसेवी राजपाल सिंह रोहिला पूर्व से ही सामाजिक कार्यों में बढ-चढ़ कर हिस्सा लेते आ रहे है। वे कई वर्षो से इस परम्परा का निर्वाह बखूबी करते आ रहे है।

समारोह में देहरादून शाखा के महासचिव राजकुमार रोहिला ने महासचिव की रिपोर्ट पेश करते हुए परिषद की गतिविधियों का उल्लेख किया। कोषाध्यक्ष दिलबाग सिंह रोहिला ने वित्तीय रिपोर्ट पेश की।

इनके अलावा समारोह में राजेन्द्र, नंद किशोर, यशपाल, नरेश रोहिला, राजबाला रोहिला, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए अन्त में परिषद की देहरादून शाखा के अध्यक्ष प्रदीप रोहिला ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। समारोह में सतीश रोहिला, विजेन्द्र रोहिला, विनोद रोहिला, नरेश राणा, राजपाल रोहिला, महेन्द्र वर्मा, सत्यपाल रोहिला, उत्कर्ष , विपेक्षा, अनुराग रोहिला एडवोकेट, सुरेंद्र कुमार वर्मा, विनोद निराश, अंशिका रोहिला, मुकेश रोहिला, अनिल रोहिला,राकेश रोहिला, सुधीर कुमार वर्मा, गीता वर्मा, शालिनी रोहिला आदि सहित रोहिला समाज के सैंकड़ों लोग मौजूद रहे। सफल संचालन गोपाल रोहिला और मोनिका रोहिला द्वारा किया गया।

Related posts

पाककला का बेहतरीन मिश्रण: “कारीगरी” रेस्टोरेंट का देहरादून में हुआ भव्य प्रवेश

newsadmin

आयुक्त गढ़वाल मंडल ने पुनर्निर्माण एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया

newsadmin

बाइट एक्स एल ने आर.ए.आई. यूनिवर्सिटी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

newsadmin

Leave a Comment