मनोरंजन

गजल – ऋतु गुलाटी

यार इक बात अब बतानी है,

इक हकीकत तुम्हें सुनानी है।

 

हुस्न क्यों तड़फता रहा हरदम,

सोचता आग दिल बुझानी है।

 

साँस मेरे अजी समाये हो,

बात करते लगे जुबानी है।

 

दिख रहें  यार कुछ परेशा से,

ली  छुपा दर्द की कहानी है।

 

ढो रहे  दर्द कब से सीने पर,

जख्म ही प्यार की निशानी है।

– ऋतु गुलाटी ऋतंभरा, मोहाली , पंजाब

Related posts

अशोक गोयल को आदि शक्ति सम्मान के लिए नामित होने पर बधाई – संगम त्रिपाठी

newsadmin

कान्हा चितचोर – श्याम कुंवर भारती

newsadmin

शोर – रेखा मित्तल

newsadmin

Leave a Comment