उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन द्वारा श्री केदारनाथ धाम में व्यवस्थाओं को और बेहतर करने में निरंतर कार्य हो रहा है

श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग व्यवस्थाओं को और बेहतर करने में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि केदारनाथ में दर्शन करने आए तीर्थ यात्रियों द्वारा लगभग 45 दिनों की यात्रा में अब तक 8 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं जिनकी संख्या निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की लगातार माॅनीटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरुआती 20-25 दिनों में खराब मौसम, बारिश व बर्फवारी रही l इसके बाद राज्य सरकार व जिला प्रशासन द्वारा समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं इनमें शौचालय, पेयजल, घोड़े खच्चरों के स्वास्थ्य सहित स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विकट परिस्थितियों में मेहनत की जा रही है l तथा सभी कार्मिकों द्वारा जमीनी स्तर पर कार्य किया जा रहा है lइसके साथ ही यात्रियों से फीडबैक भी लिया जा रहा है हैं तथा सभी कमियों को दूर किया जा रहा है l

Related posts

मोदी और धामी के कार्यो से प्रभावित और स्वाभिमान की रक्षा के लिए थामा बीजेपी का दामन: रंजीत

newsadmin

मुख्यमंत्री ने आवास परिसर स्थित ट्यूलिप गार्डन का किया निरीक्षण

newsadmin

ऑपरेशन सिंदूर, आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री

newsadmin

Leave a Comment