मनोरंजन

पर्यावरण – सहदेव सिंह

मन करता है मैं भी एक,

नन्ही चिड़िया बन जाऊँ,

हरी भरी लीचियाँ डाल पर,

सुन्दर कोई गीत सुनाऊँ।

 

पर कैसे हो यह संभव,

हरियाली का बहुत अभाव,

नित जंगल कटते जाते ,

नए भवन उगते जाते।

 

शीतल हवा स्वच्छ नीर से,

फिर महके ये मेरा पर्यावरण,

ऐसे सुन्दर से परिवेश का,

मैं देव करूँ सदैव वरण।

– सहदेव सिंह देव, हरिद्वार, उत्तराखंड

Related posts

जातीय संघर्ष में ‘सुलगता’ मणिपुर – प्रियंका सौरभ

newsadmin

पत्थर हुआ दिल – सुनील गुप्ता

newsadmin

पोषक – ज्योत्स्ना जोशी

newsadmin

Leave a Comment