मनोरंजन

छंद आदमी – जसवीर सिंह हलधर

पैदा हुआ जानवर , नाद पहचान कर ,

अक्षरों से लिपियां बनाने लगा आदमी।

 

वेद व पुराण लिखे , ईश के बखान लिखे ,

गीता ज्ञान ख़ुद को सुनाने लगा आदमी।

 

ज्ञान का प्रकाश बढ़ा , आसमान तक चढ़ा ,

चाँद और मंगल पे जाने लगा आदमी।

 

शस्त्र निर्माण कर , बना फिर जानवर ,

ब्रह्म रची दुनिया जलाने लगा आदमी।

– जसवीर सिंह हलधर , देहरादून

Related posts

सच्चा मित्र – सुनील गुप्ता

newsadmin

गीत (योग गान)- जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

नौ दुर्गा स्तुति माँ सिद्धिदात्री – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

newsadmin

Leave a Comment