मनोरंजन

गीतिका – मधु शुक्ला

गया  समझ  जो  जीवन  दर्शन,

प्रिय लगता उसको जग कानन।

 

अहं क्रोध को रूखसत कर के,

प्राप्त करो सबसे अपनापन।

 

ख्वाब  पूर्ण  उसके  ही  होते,

वार सके जो श्रम पर  तन मन।

 

दुआ  करे  अर्जित उसकी हो,

शाम जिंदगी की मनभावन।

 

जीवन मेला, हँसो हँसाओ,

मत दो तन्हाई को राशन।

 

कर्म साधना भाग्य न कोसे,

ढूँढो  तो मिलता हर साधन।

— मधु शुक्ला, सतना , मध्यप्रदेश

Related posts

गीतिका – मधु शुक्ला

newsadmin

अष्टम आयुर्वेद दिवस का शुभारंभ किया प्रभारी मंत्री ने

newsadmin

मोदी जी सुनिए तो – समीर सिंह राठौड़

newsadmin

Leave a Comment