उत्तराखण्ड

बाल विकास परियोजना अधिकारी की अध्यक्षता में पेेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

बाल विकास परियोजना अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग में बाल विकास परियोजना अधिकारी अगस्त्यमुनि सुश्री शैली प्रजापति की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा अन्तर्गत किशोरी बालिकाओं हेतु पेेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग हेतु ‘‘मोटा अनाज एवं उसके महत्तव‘‘ विषय था।
कार्यक्रम अन्तर्गत मुख्य बाजार, वेलनी संगम बाजार, अपर बाजार एवं तिलणी की कुल 25 किशोरियों द्वारा प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों को विभाग द्वारा चार्ट पेपर, पैसिंल, रबर, कटर, स्कैच कलर तथा पेंटिंग कलर दिये गये। कार्यक्रम की शुरुआत किशोरियों को पोषण अभियान क्या है, इसकी जरुरत क्यों पड़ी तथा 2023 के पोषण पखवाडे में मुख्य थीम बताई गयी। किशोरियों को हिमालयी क्षेत्र में उत्पादित मोेटे अनाज यथा मंडुवा, झंगोरा, मक्का एवं कौणी इत्यादि की महत्ता से अवगत कराया गया। कार्यक्रम मे 04 किशोरियों द्वारा सबसे अच्छी पेंटिग बनाने पर किशोरियों को विभाग द्वारा पुरुस्कृत किया गया।
इस अवसर पर सुपरवाइजर देवेश्वरी कुवंर, पुष्पा खत्री, सुधा बंगवाल तथा आंगनवाडी कार्यकत्रियां अनीता नौटियाल, सुषमा रौथाण, सुमन खंडूरी तथा प्रतिभा, दीपा एवं किशोरियां उपस्थित रही।

Related posts

जिलाधिकारी द्वारा देवप्रयाग क्षेत्र अन्तर्गत समस्याओं के निस्तारण के संबंध में बैठक आयोजित की गई

newsadmin

परियोजनाओं पर सुविधा के हिसाब से व्याख्या करती रही है कांग्रेस

newsadmin

आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट ‘स्पोर्टाथलॉन’ का तीसरा दिन

newsadmin

Leave a Comment