मनोरंजन

जय -जय मां चंद्र घंटा – कालिका प्रसाद

तीसरे दिन मां चंद्र घंटा की पूजा,

मां का यह रुप जीवन में बाहर लाती,

भक्तों पर माता अपनी कृपा बरसाती,

जय- जय- जय  मां  चंद्र घंटा।

 

भरती  सबका  भण्डार माता,

मनोकामना शुभ फल दाता,

विमल  भाव उर में भरती हैं,

सारे संकट माता दूर करती है।

 

मन का कोना कोना जगमग कर दे,

भाव  सिंधु  में  मोती भर दे,

गगन में गूंज रही जयकार तुम्हारी,

जय- जय- जय  मां  चंद्र घंटा।

 

विपदा  सबकी  हरने  वाली,

तुमसे छिपा ना कोई राज माता,

करो  सफल  हर  काज माता,

जय -जय -जय  मां   चंद्र घंटा।

– कालिका प्रसाद सेमवाल

मानस सदन अपर बाजार

रुद्रप्रयाग उत्तरखण्ड

Related posts

हरियाणा का खराब लिंगानुपात क्यों नहीं बना चुनावी मुद्दा? – प्रियंका सौरभ

newsadmin

देखिये बेबसी है – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

लेखनी को पलने और बढ़ने का माहौल देता उत्तराखंड का ‘लेखक गांव’ – डॉ सत्यवान सौरभ

newsadmin

Leave a Comment