उत्तराखण्ड

बोर्ड एग्जाम 2023 के सफल आयोजन के दृष्टिगत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बैठक संपन्न हुई

आगामी 16 मार्च से 6 अप्रैल तक जनपद में आयोजित होने जा रही परिषदीय परीक्षा(बोर्ड एग्जाम)- 2023 के सफल आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ स्थित गंगोत्री गब्र्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई।
बैठक में उपस्थित केंद्र व्यवस्थापकों एवं कस्टोडियन को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा कि जनपद में बोर्ड परीक्षा नकल विहीन एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करायी जाय। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रहे कि परीक्षा में नकल बिल्कुल न होने पाए। बोर्ड परीक्षा अनुशासन के साथ संपन्न कराई जाए। परीक्षार्थियों को पूर्व में ही निर्देश जारी कर दिए जायें कि वे परीक्षा केन्द्रों में मोबाइल व नकल में सहयोगी अन्य उपकरणों को अपने साथ में न लेकर जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों में पहुंचने हेतु विद्यार्थियों को आवागमन की समस्या न हो इसके लिए एआरटीओ को निर्देशित कर दिया जाएगा ताकि उनके द्वारा ऐसे मार्गों पर बस एवं टैक्सी आदि वाहनों का संचालन सुचारु रुप से कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी निर्देशित कर दिया जाएगा कि एंबुलेंस आदि वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था रखें ताकि परीक्षा के दौरान किसी परीक्षार्थी को स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न होने पर उसे उचित समय पर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराई जा सके।
बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया द्वारा बोर्ड परीक्षा आयोजन को लेकर की गई व्यवस्थाओं के बारे में बताया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को संपन्न कराने हेतु जनपद में कुल 87 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 20 संवेदनशील केंद्र एवं 1 अति संवेदनशील केंद्र घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र उन केंद्रों को घोषित किया गया है जिनकी पहुंच सड़क मार्ग से दूर है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में जनपद में कुल 12822 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे जिनमें से हाई स्कूल की परीक्षा 6287 परीक्षार्थी एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 6535 परीक्षार्थी देगें। हाई स्कूल में संस्थागत परीक्षा 6223 एवं व्यक्तिगत परीक्षा 64 परीक्षार्थी देंगे जबकि इंटरमीडिएट में संस्थागत परीक्षा 6389 एवं व्यक्तिगत परीक्षा 146 परीक्षार्थी देंगे।

Related posts

अनुसूया प्रसाद बहुगुणा महाविद्यालय में कैरियर प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया

newsadmin

उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी आई.ए.एस. अधिकारियों को पूरी क्षमता से कार्य करना होगा

newsadmin

जनपद में हो रही भारी बारिश के कारण 14 सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं

newsadmin

Leave a Comment