मनोरंजन

कवि अशोक यादव श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से हुए सम्मानित

neerajtimes.com मुंगेली (छत्तीसगढ़) – साहित्य संगम संस्थान महाराष्ट्र इकाई के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर दो दिवसीय गणतंत्र दिवस विशेष विषय पर कविताएं आमंत्रित किया गया। इस इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र, प्रदेश अध्यक्ष मंजूषा किंजवडेकर, राष्ट्रीय सह अध्यक्षा एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नंदिता माजी शर्मा, प्रदेश सचिव वेदस्मृति कृती और प्रमाणन अधिकारी डॉ. ऋतु नागर हैं। इस इकाई के द्वारा मुंगेली, छत्तीसगढ़ के कवि, साहित्यकार, महाराष्ट्र इकाई के मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय कवि संगम इकाई के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव को आयोजित प्रतियोगिता में प्रदत्त विषय पर उत्कृष्ट प्रस्तुति हेतु श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र मिलने पर संगीता यादव, गुड़िया गौतम, वंदिता शर्मा, रवि यादव, अनिल जयसवाल, बलवीर सिंह, संतोष कुमार यादव, संजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रशेखर उपाध्याय, रोहित सोनवानी, दशरथलाल कल्याण और चंद्रकुमार साहू सहित अन्य दोस्तों, परिजनों और कवियों ने शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी।

Related posts

क्या प्रेम का सम्मान होगा? – अनुराधा पांडेय

newsadmin

बदरी में आवा पिया (भोजपुरी कजरी) – श्याम कुंवर भारती

newsadmin

खामोशियां भी बेअसर – पूनम शर्मा

newsadmin

Leave a Comment