मनोरंजन

जन्मदिन की शुभकामनाएं – ममता जोशी

उस रूप का वर्णन करूं क्या,

जग करे जिसको नमन।

 

शब्द के मोती से जिसके,

खिल रहा मेरा चमन।

 

लोगों का दिल जीता सदा,

इतिहास जिसने रच दिया।

 

सादगी और सौम्यता से,

लोगों का मन भी मोह लिया।

 

छोटा सा कोई नाम नही है,

गर्व फिर भी दिखे नही।

 

सम्मान एक सा दे सभी को ,

नादान है जो आपसे सीखे नही।।

– ममता जोशी “स्नेहा”

सुजड़ गांव, टिहरी गढ़वाल

Related posts

यज्ञ काव्य अमृत का विमोचन हुआ संपन्न

newsadmin

श्याम फतनपुरी ने अपनी कृतियां की भेंट – कवि संगम त्रिपाठी

newsadmin

मकरसंक्रांति – रुचि मित्तल

newsadmin

Leave a Comment