मनोरंजन

जज्बात सलामत रहने दो – मधु शुक्ला

उद्गार  हृदय  के  कहने  दो,

भावों की सरिता बहने दो।

 

साधक का हक मत छीनो तुम,

पूजा  की  थाली  गहने  दो।

 

उल्फत  नैनों  से  छलक  रही,

आशा  की  छत  मत ढहने दो।

 

थामो  मत  दामन  दूरी  का,

जज्बात  सलामत  रहने  दो।

 

‘मधु’ चाह दिवाने दिल की यह,

गम  अपने  मुझको सहने दो।

— मधु शुक्ला, सतना, मध्यप्रदेश

Related posts

दीपावली का आध्यात्मिक संदेश – मुकेश मोदी

newsadmin

चौपाई छंद – मधु शुकला

newsadmin

रेजांग ला का वह ऐतिहासिक युद्ध – हरी राम यादव

newsadmin

Leave a Comment