उत्तराखण्ड

“हडको क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून की पत्रिका देवालय को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा पुरुस्कृत

neerajtimes.com देहरादून – भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2), राजभाषा विभाग, ओएनजीसी देहरादून की वर्ष 2022-23 की द्वितीय छमाही बैठक दिनाँक 29 नवम्बर, 2022 को ओएनजीसी, केडीएमआईपीई सभागार, देहरादून  में आयोजित हुई।  इस बैठक में अजय कुमार चौधरी, सहायक निदेशक, राजभाषा विभाग, भारत सरकार, गाजियाबाद, श्रीमती आर.एस. नारायणी, अध्यक्षा नराकास एवं  राम राज द्विवेदी, सदस्य सचिव नराकास, भारत सरकार, ओएनजीसी राजभाषा विभाग द्वारा हडको क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून की गृह पत्रिका ‘देवालय’ को  वर्ष 2021-22 में प्रकाशित उत्कृष्ट गृह-पत्रिका अंतर्गत तृतीय पुरस्कार (शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र)  से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार क्षेत्रीय प्रमुख, संजय भार्गव, संयुक्त महाप्रबंधक (वित्त)/ नोडल अधिकारी (रा.भा.) अशोक कुमार लालवानी एवं प्रबंधक (आईटी) बलराम सिंह चौहान ने ग्रहण किया।

(संजय भार्गव क्षेत्रीय प्रमुख-हडको देहरादून – 9897813920) अधिक जानकारी हेतु कृपया मो.न.9897813920 से सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नई टिहरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया

newsadmin

मुख्यमंत्री ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्व. जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी

newsadmin

प्रवासियों की सुविधा के लिये राज्य में गठित होगा प्रवासी उत्तराखण्ड बोर्ड

newsadmin

Leave a Comment