उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में सशक्त उत्तराखंड चिंतन शिविर में प्रतिभाग किया

Neerajtimes.com, मसूरी – मा0 मंत्री ने चिंतन शिविर के तीसरे दिन चर्चा के दौरान अपने विभागों के रोडमैप बताते हुए कहा कि हमारा राज्य पर्यटन एवं तीर्थाटन की अपार सम्भावनाओ से परिपूर्ण है, प्रदेश का सड़क परिवहन ही यातायात का मुख्य साधन है।। राज्य का अधिकतर भू-भाग पर्वतीय होने के कारण यहां यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य है। राज्य गठन के समय विभाग की राजस्व प्राप्तियां 56.02 करोड़ थी, जिसमे वृद्धि का प्रयास करते हुए वित्तीय वर्ष 2021-22 में 861.10करोड़ राजस्व की प्राप्ति थी, चालू वितीय वर्ष के दौरान माह अक्टूबर तक रुपए 658.36 करोड़ राजस्व की प्राप्ति हुई है। जनता को विभागीय सुविधाएं पारदर्शी व त्वरित रूप से प्रदान करने के लिए 30 सेवाओ को ऑनलाइन की व्यवस्था की गयी है।

प्रदेश में परिवहन निगम 919 निगम बसें तथा 337 अनुबंधित बसें अर्थात कुल 1256 बसें परिवहन निगम के बस बेड़े में शामिल है, जिसमे 1174 साधारण बसें, 51 वॉल्वो बसे एवं 5 इलेक्ट्रानिक वोल्वो बसें तथा 26 ए0सी0 जनरथ बसे है, परिवहन निगम ने माह अप्रैल 2022 से अक्टूबर 2022 तक परिवहन  निगम की कुल आय रु0 415.75 करोड़ की आय अर्जित की है, परिवहन निगम को माह अक्टूबर 2022 तक रु0 17.22 करोड़ का लाभ हुबा है।

प्रदेश के कार्यशालाओं बस स्टेशनों को आधुनिक किये जाने की कार्यवाही गतिमान है। परिवहन निगम 2025 तक प्रदूषण मुक्त सी0एन0जी0 बसों एवं इलेक्ट्रॉनिक बसों को बेड़े में शामिल कर बस बेड़े में वृद्धि करेगी, निगम के स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाना, ताकि राज्य में पर्यटक एवं यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्राप्त हो सके।=

समाज कल्याण विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता अनुसूचित जाति, दिव्यांग एवं पिछड़ी जाति के लोगो को गुणवत्तापरक शैक्षिक सुविधा उपलब्ध कराकर उनके शैक्षिक स्तर में गुणात्मक सुधार लाकर समाज मे व्याप्त सामाजिक एवं आर्थिक असमानता को दूर कर समाज के सामान्य वर्ग की बराबरी के स्तर पर लाना है। समाज कल्याण के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से इन वर्गों के परिवारों में सुधार लाने का प्रयास किह जा रहा है। समाज कल्याण के द्वारा पति-पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन देना, दिव्यांग व विधवा पेंशन को समय पर प्रदान किया जा रहा है।

अल्पसंख्यक वर्गों एवं अनुसूचित जनजातियों की सामाजिक एवं आर्थिक पृष्टभूमि को परिप्रेक्षय में उनकी विशिष्ट समस्याओ के निराकरण करने एवं उनका समाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक विकास करते हुए उनको राष्ट्र एवं समाज की मुख्य धारा में लाने हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। समाज कल्याण 2025 तक प्रदेश में मानसिक रूप से दिव्यांग हेतु पुनर्वास गृह का निर्माण कराकर संचालन किया जाएगा, वृद्धाजनों की देखभाल, सुरक्षा भोजन एवं स्वास्थ्य आदि के निमित्त राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास का निर्माण देहरादून में करेगी। दिव्यांगजनों के UDID कार्ड बना कर उन्हें लाभ दिया जाएगा।।

Related posts

मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

newsadmin

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने अध्यक्ष जिला पंचायत को पुष्ष गुच्छ भेंट कर स्वागत किया

newsadmin

जनपद में अवैध खनन की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी ने खनन निरोधक दल की बैठक ली

newsadmin

Leave a Comment