उत्तराखण्ड क्राइम

ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ की कार्रवाई, अभियुक्त गिरफ्तार, चरस व नगदी बरामद

Neerajtimes.com पिरान कलियर(हरिद्वार)  – राज्य स्तरीय ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स)/ एसटीएफ द्वारा देर रात में थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार क्षेत्र में थाना फोर्स के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए नस्तरपुर वाली गली में स्थित *अभियुक्त इंतजार पुत्र यामीन के घर पर छापा मारकर उसके घर से 782 ग्राम चरस एवम चरस बेचकर अब तक एकत्रित की गई नगद संपत्ति 44,500 रूपये बरामद किए गए ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि कल एसटीएफ को जनपद हरिद्वार के थाना कलियर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा चरस बेचने की सूचना गोपनीय तौर पर मिली थी, जिस पर एएनटीएफ की एक टीम को थाना कलियर क्षेत्र में कल देर सायं को भेजा गया था, जिनके द्वारा अभियुक्त इंतजार व उसकी पत्नी मेहरून्निसा को अवैध रूप से चरस बेचने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना पिरान कलियर में मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है ।

Related posts

जिलाधिकारी रीना जोशी ने अवैध खनन, अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया

newsadmin

खेल महाकुम्भ 2023 की पूर्व तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा आयोजन समिति की बैठक ली गई

newsadmin

महानगर महिला मोर्चा द्वारा आशा नौटियाल जी के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छता अभियान

newsadmin

Leave a Comment