उत्तराखण्ड कारोबार

श्री बिनोद कुमार बने पंजाब नैशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक

देहरादून –22 नवंबर2022: कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने पंजाब नैशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक के रूप में श्री बिनोद कुमार की नियुक्ति को 21 नवंबर, 2022 से तीन वर्ष की अवधि के लिए मंजूरी दी है।

श्री बिनोद कुमाररांची विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक हैं और उन्होंने एनआईबीएम से बैंकिंग और वित्त में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है तथा वे जीएआरपी (यूएसए) से वित्तीय जोखिम प्रबंधक (एफआरएम) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकर्स के प्रमाणित एसोसिएट सदस्य (सीएआईआईबी) हैं। 

श्री कुमार ने वर्ष 1994 में पंजाब नैशनल बैंक से प्रबंधन प्रशिक्षु के रूप में अपनी बैंकिंग यात्रा की शुरूआत की और 28 वर्षों से बैंक में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें 28 से अधिक वर्षों का समृद्ध और विविधतापूर्ण बैंकिंग का अनुभव प्राप्त हैजिसमें शाखा और प्रशासनिक कार्यालय से लेकर जोखिम प्रबंधनक्रेडिट आदि शामिल हैं। उन्होंने शाखा कार्यालय: डीआईएफसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में भी कार्य किया है और इससे पूर्व वे पंजाब नैशनल बैंक के प्रधान कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कॉर्पोरेट क्रेडिट प्रभाग का नेतृत्व कर रहे थे।

उन्होंने पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और आईएसएआरसी (इंडिया एसएमई एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड) के बोर्ड में पीएनबी की ओर से नामित निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

उन्होंने आईआईबीएफ द्वारा ट्रेजरी निवेश और जोखिम प्रबंधनबैंकिंग और वित्त में डिप्लोमा प्राप्त किया है और आईआईएम बैंगलोर से नेतृत्व कौशल विकास कार्यक्रम भी किया है।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्तर्विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया

newsadmin

बागेश्वर जिला पंचायत बैठक में 8 करोड़ के वार्षिक बजट को दी मंजूरी

newsadmin

30 जनवरी को होगी वनाग्नि पर मॉक ड्रिल, एनडीएमए ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

newsadmin

Leave a Comment