मनोरंजन

बाल कविता (पार्लर खोली बंदरिया) – अक्षरा शाक्य

पार्लर खोली बंदरिया एक।

जानवर आए उसमें अनेक।।

 

छोटी सी इक चुहिया भी आई।

थ्रेडिंग बनवाई मूछें कटवाई।।

 

बिल्ली मौसी फेशियल करवाईं।

और हाथों में मेंहदी लगवाईं।।

 

हथिनी भी टच अप करवाई।

संग-संग मोरनी को भी लाई।।

 

सबने खूब मेक-अप करवाया।

शेरनी ने सारा बिल चुकाया।।

– अक्षरा शाक्य, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश

Related posts

संवेदनशील कवयित्री राधा शैलेन्द्र की सफलता की कहानी

newsadmin

वाह भाई वाह – गुरुदीन वर्मा

newsadmin

सबसे सुंदर है त्योहार- डा० नीलिमा मिश्रा

newsadmin

Leave a Comment