उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ मनाई दीपावली

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ दीपावली पर्व मनाया | गढ़ी कैंट में 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित सैनिको तथा उनके परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी | मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सैनिकों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टाॅलस का निरीक्षण किया तथा सैनिकों का उत्साहवर्धन किया | इस अवसर पर 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया |
कार्यक्रम में 08 गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिक, भूतपूर्व सैनिक तथा उनके परिजन उपस्थित थे |

Related posts

शीतकाल में कोई भी व्यक्ति खुले में न रहे, लोगों के जीवन को बचाना प्राथमिकता हो: जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार

newsadmin

रूस ने धमकी दी उसके खिलाफ लगे पश्चिमी देशों और अमेरिका के प्रतिबंध अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पेस स्टेशन के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण बन सकते हैं

admin

उत्‍तराखंड में मौसम ने बदला मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी

admin

Leave a Comment