उत्तर प्रदेश

प्रसिद्ध कवियत्री प्रिया श्रीवास्तव ‘दिव्यम्’ को शक्ति स्वरूपा सम्मान

neerajtimes.com लखनऊ- नव अंशिका फाउंडेशन के तत्वाधान में  21 जिलों की देवियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘शक्ति स्वरूपा सम्मान’ के लिए चयनित किया गया, जिसका आयोजन ‘संत गाडगे ऑडिटोरियम संगीत नाटक अकादमी’, गोमती नगर लखनऊ में किया जाएगा।

संस्था के अध्यक्ष आदेश चौहान ने बताया की संस्था की संरक्षक वरिष्ठ साहित्यकार प्रिया श्रीवास्तव ‘दिव्यम्’ को उनके साहित्य के प्रति योगदान और अपने जनपद का नाम आगे बढ़ाने के लिए ‘शक्ति स्वरूपा सम्मान’ के लिए चयनित किया गया है।

प्रिया श्रीवास्तव ‘दिव्यम्’ को पहले भी कई सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं जिसमें प्रयागराज की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था ‘गुफ्तगू’ द्वारा वर्ष 2015 में ‘सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान’ व इसी संस्था द्वारा 2019 में’ कैफी आज़मी सम्मान’ प्राप्त हो चुका है। इनकी रचनाओं का प्रसारण आकाशवाणी छतरपुर से भी कई बार हो चुका है। इनका लेखन 14 वर्ष की उम्र से प्रारंभ हो गया था तथा विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं वह समाचार पत्रों में लगातार प्रकाशन होता रहा है। प्रिया श्रीवास्तव कवियत्री , शाइरा के साथ-साथ समीक्षक भी हैं। कई साहित्यकारों ने प्रिया श्रीवास्तव ‘दिव्यम्’ के लिए खुशी व्यक्त की है ।

‘दिव्यम’  को उनकी इस उपलब्धि पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। संस्था की ओर से बलराज मलिक कुणाल अमित कुमार श्याम कुमार आदि ने भी हर्ष व्यक्त किया।

Related posts

यूपी बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों को सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

admin

यूपी : योगी आदित्यनाथ आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

admin

कुशीनगर में जहरीली टॉफी खाने से चार बच्चों की हुई मौत,सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के दिए निर्देश

admin

Leave a Comment