उत्तराखण्ड

अपर सचिव तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागरिक उड्डयन श्री सी रविशंकर ने मीडिया को दी हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना की जानकारी

अपर सचिव तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागरिक उड्डयन श्री सी रविशंकर ने मीडिया को जानकारी दी कि मंगलवार को केदारनाथ से गुप्तकाशी कोे जा रहे आर्यन एविएशन हेलीकॉप्टर कंपनी के हेलीकॉप्टर क्रैश दुर्घटना में पायलट सहित 7 लोगों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। दुर्घटना मंगलवार को प्रातः लगभग 11ः40 बजे हुई।  मृतकों में पायलट कैप्टन अनिल (मुंबई निवासी) सहित कुल 07 यात्री थे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नागरिक उड्डयन ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की पूरी जानकारी जांच के बाद ही प्राप्त होगी। जिलाधिकारी स्तर पर जांच बिठाई गई है। एसडीआरएफ तथा पुलिस की टीम द्वारा घटनास्थल पर रिस्कयू व रिकवरी ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है।
इस अवसर पर सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी भी उपस्थित थे।

Related posts

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया

newsadmin

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) साकार कर रही है घर का सपना

newsadmin

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग समीक्षा की

newsadmin

Leave a Comment