राष्ट्रीय

श्री सत्य इंदिरा फाउंडेशन द्वारा निक्की शर्मा सम्मानित

neerajtimescom mumbai – श्री सत्यइंदिरा फाउंडेशन- एस. एस. आई. एफ. द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जयंती तथा भारत रत्न व भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  की जयंती के उपलक्ष पर सेवानीति, वीरता, कला, खेलकूद, लेखन, पत्रकारिता, ज्योतिष, कवि तथा समाज सेवा में सहरानीय कार्य करने वाले दिग्गजो को एस. एस. आई. एफ. ग्लोबल पीस अवार्ड 2022  तथा  एस. एस. आई. एफ. वीरता सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।

निक्की शर्मा को उनके लेखन से समाज को जागरूक करने हेतु एस. एस. आई. एफ. ग्लोबल पीस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस ऑनलाइन कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों के कई प्रतिभाशाली व्यक्तियों के साथ विदेश से श्रीलंका, नाईजीरिया, मैक्सिको, कनाडा, यूनाईटेड किंगडम, जापान, यू ए.ई., तथा इंडोनेशिया के प्रिंस डॉ. एच. आर.एच. प्रिंस फ़्रांसिस्कस  फाओजीसोखी  व इंडोनेशिया की प्रिंसेस डॉ. एच. आर. एच. प्रिंसेस डोना देयू केनसना सोकारनो  सहित कई देशों के लगभग  गणमान्य नागरिकों द्वारा इस कार्यक्रम में भाग लिया गया।

एस.एस.आई.एफ.की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. स्मृति सारस्वत एवं एस एस.आई एफ.टीम द्वारा समस्त देशवासियों को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। एस.एस.आई.एफ.की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. स्मृति सारस्वत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकालकर गरीब एवं जरुरतमंदों की मदद करनी चाहिए जिससे समाज एवं देश उन्नति की ओर अग्रसर हो।

लोगो को एक दूसरे की मदद के लिए आगे आना चाहिए  कमजोर को दबाने की बजाय उसका हाथ पकड़कर आगे बढ़ने मे सहयोग करना चाहिए। श्री सत्य इंदिरा फाउंडेशन द्वारा लगातार गरीब,असहाय,बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है

एस एस आई.एफ.द्वारा झुग्गी बस्तियों एवं फूटपाथ पर रहने वाले बच्चो की शिक्षा के लिए  एस.एस.आई एफ.पाठशाला & स्ट्रीट क्लासेज ,जरूतमंदो के लिए राशन हेतू

एस.एस.आई एफअन्नदान योजना, महिलाओं के विकास के लिए।

एस.एस.आई.एफ महिला,शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार एवं उत्थान, बच्चो को शिक्षा से जोडने के लिए।

एस एस.आई.एफ बचपन बचाओ अभियान।

एस.एस.आई.एफ.स्लम एरिया डेवलपमेंट प्रॉजेक्ट  आदि योजनाएं संचालित है।

Related posts

यूपी और उत्तराखंड के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिला, पंजाब में AAP ने अपना जलवा दिखाया

admin

गुरुदीन वर्मा को मिला इंफ्लून्सर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

newsadmin

कांग्रेस ने सरकार से कहा- रूस से बमबारी रोकने की मांग करे ताकि भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकाला जा सके

admin

Leave a Comment