मनोरंजन

जो कहते हो – अनुराधा प्रियदर्शिनी

जो कहते हो वही करना,

इसी से पहचान बनती है,

जो मुखोटे लगाते हैं,

एक दिन मुखौटा उतरता है,

जब मुखौटा उतरता है,

शर्मसार करता है।

 

जो कहते हो वही करना,

जिंदगी आसान होती है,

चेहरे की मुस्कुराहट में,

चमक बरकरार रहती है,

लोग खींचते चले आते,

जिंदगी गुलजार लगती है।

 

जो कहते हो वही करना,

सत्य के पास रहते हो,

सच सूरज सा होता है,

भोर होकर ही रहती है,

किरणें जब बिखरती हैं,

अंधेरे को मिटाती है।

 

जो कहते हो वही करना,

वचन का मान रहता है,

हमारा धर्म है प्यारे ,

वचन जान से प्यारा होता है,

वचन के वास्ते ही तो,

नया इतिहास बनता है।

-अनुराधा प्रियदर्शिनी

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश

Related posts

गीतिका – मधु शुक्ला

newsadmin

सशक्त हस्ताक्षर का द्वितीय वार्षिकोत्सव कला वीथिका में अपार सफलता के साथ सानंद हुआ सम्पन्न

newsadmin

मुझसे मिलोगी – जितेंद्र कुमार

newsadmin

Leave a Comment