मनोरंजन

जबलपुर की कवयित्री को हिंदी सेवी सम्मान

neerajtimes.com जबलपुर – अनिल अभिव्यक्ति, दि ग्राम टुडे व प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी पखवाड़ा मनाया गया।

हिंदी प्रचार सभा संस्थापक आदरणीय कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि १ सितम्बर से १५ सितम्बर २०२२ तक हिन्दी भाषा पर काव्य रचनाएं आमंत्रित की गई  सभी साहित्यकारों ने बड़ी लगन से हिन्दी भाषा  को भारत की राष्ट्र भाषा का सम्मान देने के लिए बढ़ चढ़ कर  भाग लिया। स्वलिखित रचना प्रेषित कर  कवि कवयित्रियों ने हिंदी प्रचार प्रसार व राष्ट्रभाषा बनाने हेतु अपनी रचनाओं से पखवाड़ा को हिंदीमय बना दिया। दिनांक १६ -९-२०२२ को देश भर के कवि कवयित्रियों को हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया गया।

जबलपुर की कवयित्री श्रीमती राजकुमारी रैकवार को भी हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया गया है। हिंदी पखवाड़ा को सफल बनाने हेतु डॉ अनिल शर्मा, शिवेश्वर दत्त पाण्डेय व कवि संगम त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से प्रयास किया जिसके परिणाम स्वरूप देश भर से रचनाकारों ने हिस्सा लिया।

Related posts

ग़ज़ल (हिंदी) – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

रह जाऊँगी सोचने के लिए – सुनीता मिश्रा

newsadmin

पहला हर्फ़ – ज्योत्स्ना जोशी

newsadmin

Leave a Comment