मनोरंजन

हिंदी ग़ज़ल – जसवीर सिंह हलधर

ये राज आज उसने गुजरते हुए कहा ।

आती जवानी याद ये मरते हुए कहा ।

 

जन्नत जमीं पे आसमां प्रश्नों का जाल है ,

उसने किसी जमात से डरते हुए कहा ।

 

चहरे की झुर्रियां घनी उसका गवाह थी ,

सांसों को डोर आखिरी भरते हुए कहा ।

 

आया बुढ़ापा जिंदगी है शांत झील सी ,

सामान उसने बांधते धरते हुए कहा ।

 

बाकी नहीं है आग अब बूढ़े अलाव में ,

चिंगारियों ने अलविदा करते हुए कहा ।

 

सच्ची सहेली मौत बेईमान जिंदगी ,

सबने यही खयाल उतरते हुए कहा ।

 

“हलधर” को क्या शऊर सलीका है ग़ज़ल का ,

उसने मेरा कद और उभरते हुए कहा ।

– जसवीर सिंह हलधर , देहरादून

Related posts

भोजपुरी गीत (धान के कटनिया) – श्याम कुँवर भारती

newsadmin

इंसाफ करो – रिम्पी अंकुर

newsadmin

पंजाबी के एक साथ पांच सालों के पुरस्कार घोषित, हिंदी के अभी भी नहीं – ऋषि प्रकाश कौशिक

newsadmin

Leave a Comment