मनोरंजन

गज़ल़ – किरण मिश्रा

तमन्नाओं को गले मैं लगा न सकी,

बात दिल की ..तुम्हें मैं बता न सकी!

 

मन की हसरत सजोंये रही उम्र भर,

इश्क़ दामन में .अपने सजा न सकी!

 

बनके बदली बरसती रहीं नेह की,

आग सीने की .अपने बुझा न सकी!

 

दामन अश्कों से भीगा रहा उम्र भर,

दिल के जख्मों को ,अपने सुखा न सकी!

 

मजबूरियों पर, कुर्बान साँसे मिरी,

रंग चाहत का.. इन पर चढ़ा न सकी!

 

शम्मा इन्तजार की शब भर जलाती रही,

चाँद आँगन में …अपने बुला न सकी!

 

अपनी किस्मत पे रोयी #किरण उम्रभर,

इक सूरज भी ..हथेली पर उगा न सकी!

#डा0 किरणमिश्रा स्वयंसिद्धा, नोएडा, उत्तर प्रदेश

Related posts

परशुराम अवतरण दिवस तथा अक्षय तृतीया – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

newsadmin

पूर्णिमांजलि काव्य संग्रह खिलती कुमुदिनी का सौंदर्य (पुस्तक समीक्षा) – डा ओमप्रकाश मिश्र मधुब्रत

newsadmin

प्रौद्योगिकी का भविष्य- रोहित आनंद

newsadmin

Leave a Comment